भाजपा शहर मण्डल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता का किया आह्वान
फलोदी। भारतीय जनता पार्टी फलोदी शहर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष शिवकुमार व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती गवरादेवी व्यास ने भी संबोधित किया। सचिव (मंत्री), फलोदी भाजपा शहर मंडल सचिव जितेंद्र पुरोहित ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष व्यास ने संगठनात्मक गतिविधियों, विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता निभाने एवं राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी को पूर्ति करने, बांद्रा जैसलमेर रेल के फेरे बढ़ाने, मथुरा, जयपुर हेतु रेल्वे कनेक्टिविटी बढ़ाने एवं शहर की समस्याओं का सक्रियता के साथ निवारण करवाने को जुट जाने का आह्वान किया गया। बैठक में विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर मिले मतों की समीक्षा भी की गई। अध्यक्ष व्यास ने विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं एवं जनता द्वारा दिए गए समर्थन के प्रति आभार जताया। इस बैठक में शहर महामंत्री जेठमल माली, जसवंत सोनी, उपाध्यक्ष बृजमोहन बोहरा, जितेंद्र पुरोहित, सौरव बोहरा, जितेंद्र व्यास, हरीश दवे, एससी मोर्चा अध्यक्ष कमल जीनगर, यश कोठारी पार्षद, सुंदरलाल बोहरा, गजेन्द्र माली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।