Dark Mode
भाजपा शहर मण्डल ने संकल्प पत्र भरवाए”

भाजपा शहर मण्डल ने संकल्प पत्र भरवाए”

रतनगढ़ । भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल द्वारा एलईडी वैन को संकल्प पत्र भरवाने के लिए भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने विधानसभा कार्यालय से रवाना किया। इस दौरान महर्षि ने संकल्प पत्र में अपना सुझाव शामिल करने के लिए संकल्प पत्र भी भरा। एलईडी वैन में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का एलईडी में सचित्र प्रचार प्रसार किया जा रहा है। महर्षि ने कहा कि एलईडी वैन पांच दिन विधानसभा में रहकर संकल्प पत्र भरवाने का काम करेगी। भाजपा शहर मण्डल ने शहर में धन्वन्तरी नगर, मुख्य रोडवेज बस स्टेण्ड,अशोक स्तम्भ, घंटाघर,रामचन्द्र पार्क,सब्जी मंडी,धानुका कुआ,रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर संकल्प पत्र भरवाए। इस अवसर पर अर्जुन सिंह फ्रांसा, सन्तोष तालनिया, भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी,हिम्मत सिंह,निरंजन रुन्थला, ओम महर्षि, स्वरूप सिंह,खाजन सिंह, राकेश गौड़, सुरेन्द्र सिंह,नन्दलाल सुरोलिया आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!