Dark Mode
भाजपा शहर मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भाजपा शहर मण्डल कार्यसमिति की बैठक आयोजित

नदबई । नदबई कुम्हेर रोड़ पर स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व जिला प्रमुख राजवीर सिंह के मुख्य आथित्य में कार्यसमिति सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मूलमंत्र दिया गया। बैठक की अध्यक्षता शहर मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा ने की। बैठक में पूर्व जिला प्रमुख ने पार्टी की नीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित रहने व पार्टी की मजबूती के लिए पार्टी की नीतियों का अनुसरण करने को कहा। उधर, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित होने का मूलमंत्र दिया। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश बौहरा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रूपेन्द्र सिंह, प्रशान्त ठाकुर, महामंत्री मुकेश अग्रवाल, बाबूलाल जिंदल, अलीमुद्वीन चिड्डा, चरन सिंह कोली, गिरधर जाटव, विष्णु शर्मा, महेश खण्डेलवाल, ताराचंद गोयल, लेखराज सिंह, पीतम सहगल, श्याम सुन्दर, बबलू सौनी आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!