Dark Mode
भाजपा ने शक्ति वाले बयान पर चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत

भाजपा ने शक्ति वाले बयान पर चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत

नई दिल्ली। भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग से मुलाकात कर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की शिकायत की। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चुनाव आयोग से शिकायत करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जो पोस्ट किया गया है, वह बहुत ही आपत्तिजनक है और उन्होंने आयोग से उस पोस्ट को डिलीट करने और कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा ने इसके साथ ही राहुल गांधी द्वारा शक्ति और ईवीएम को लेकर दिए गए बयान की भी चुनाव आयोग से शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि उन्होंने (राहुल गांधी) हिंदू आस्था, लोगों की धार्मिक भावना और नारी शक्ति का अपमान किया है।

ईवीएम को लेकर दिए गए बयान की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल ही में कुछ राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए। राजनीतिक दल चुनाव जीतते या हारते हैं। जब ये चुनाव जीतते हैं तब इनके लिए ईवीएम ठीक होता है और हारते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं, यह राजनीति के स्तर को गिराता है और उनकी निराशा को दिखाता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!