Dark Mode
भाजपा दौसा लोकसभा टोली की बैठक संपन्न

भाजपा दौसा लोकसभा टोली की बैठक संपन्न


दौसा .
भाजपा दौसा की लोकसभा प्रभास योजना के तहत लोकसभा टोली व मंडल अध्यक्षों की बैठक लोकसभा संयोजक डॉ. सुमेश विजय व लोकसभा प्रभारी  मोहन मोरवाल के नेतृत्व में दौसा में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य वक्ता लोकसभा प्रवास योजना के प्रदेश प्रभारी  सुनील कोठारी व क्लस्टर प्रभारी पंकज मीणा रहे। भाजपा दौसा जिलाध्यक्ष  प्रभु दयाल शर्मा, भाजपा दौसा जिला संगठन प्रभारी  संजय नरूका, जयपुर देहात दक्षिण जिलाध्यक्ष  रामानंद गुर्जर ने भी अपने विचार रखे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर संगठन मजबूती व बूथ स्तर तक केंद्र सरकार की योजनाओं व प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन-जन तक पहुंचाने, केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनके सम्मेलन आयोजित कर संवाद करने को लेकर रणनीति तय की गई। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी ललित लकवाल ने बताया कि विधानसभाओं की सभी बूथों का भौगोलिक विश्लेषण, सामाजिक विश्लेषण, चुनावी विश्लेषण, राजनैतिक विश्लेषण व संगठनात्मक विश्लेषण तथा मीडिया व सोशल मीडिया, लीगल टीम की मजबूती पर भी कार्यशाला आयोजित की गई।साथ ही सभी समाजों के साथ सामाजिक संवाद, प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारियों का प्रवास सुनिश्चित किया गया। बैठक में लोकसभा प्रवास योजना की लोकसभा टोली व लोकसभा दौसा की 8 विधानसभाओं के सभी मंडल अध्यक्ष व विस्तारक उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!