Dark Mode
बूथ सत्यापन को लेकर भाजपा देहात मंडल टोंक की बैठक सम्पन्न

बूथ सत्यापन को लेकर भाजपा देहात मंडल टोंक की बैठक सम्पन्न

टोंक। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा देहात मंडल टोंक की बैठक में बूथ सत्यापन कार्य किया गया। मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि बूथ सत्यापन में नए मतदाता के नाम जोडऩे व जिनके नाम कट चुके थे उनके नाम वापस जुड़वाने का काम किया जा रहा है। देहात मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर भाजपा देहात मंडल की बैठक ली गई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, देहात मण्डल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष चौथमल जाट, रामभरोस केवट, चुन्ना, मुन्ना, कमलेश यादव, गणेश सैनी, शिवराज गोरा एवं रोबिन चावला आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!