भाजपा जिला मंत्री ने राठ की बेटियों के साथ संवाद किया
बहरोड़। भाजपा जिला मंत्री डॉ नीलम यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के ऐतिहासिक नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को राठ क्षेत्र की युवा बेटियों के साथ संवाद कर उनको केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि न्यू इंडिया कि नारी शक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ उज्जवला योजना, सुलभ शोचालय, सैनिक स्कूलों में बेटियों के प्रवेश, पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 68 प्रतिशत आवास महिलाओं के नाम, महिला अधिकारियों के लिए पर्मानेंट कमिशन, सुकन्या समृद्धि योजना, 45 फीसदी स्टार्टअप में एक महिला निदेशक और आज देश में 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाओं का लिंगानुपात, 26 सप्ताह का सवैतनिक मातृत्व अवकाश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया। सेवा, सुशासन और ग़रीब कल्याण को समर्पित सरकार ने युवाओं के लिए पीएम कौशल विकास योजना के तहत करोड़ों युवाओँ को प्रक्षिशित किया, 80 फ़ीसदी मेडिकल सीटों में वृद्धि, एक हज़ार खेलों इंडिया केंद्र स्थापित किये। महिला सशक्तिकरण और युवाओं के साथ किसानों का कल्याण सुनिश्चित करना, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है। इसलिए युवा भी आगे बढ़ते हुये समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान देने के लिए आगे आये।