Dark Mode
बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुआ भाजपा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित

बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज में हुआ भाजपा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित

  • गत 10 वर्षों से देश में आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक बदलाव देखने को मिलेः जनरल वीके सिंह

जयपुर। शनिवार को जयपुर के बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज में भाजपा के प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ द्वारा प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सड़क सुरक्षा एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह सहित प्रदेश संयोजक प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ राजेन्द्र सिंह शेखावत, सह संयोजक मनोज शर्मा, आशुतोष पंत, पूर्व आईपीएस बी. एल सोनी, रोजगार विभाग के पूर्व निदेशक महेश शर्मा, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. संजय बियानी, चैयरमेन डॉ. राजीव बियानी सहित गणमान्य जन मौजूद रहे।
नागरिक उड्डयन मंत्री एवं पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से देश में आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व से अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का सम्मान एवं गौरव बढा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत 10 वर्षों में महिला, युवा, गरीब एवं किसान के जीवन में बदलाव के लिए केन्द्र की भाजपा सरकार ने विभिन्न उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
कार्यक्रम के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पूर्व महानिदेशक बीएल सोनी ने पिछली कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेष में रीट की परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के कारण प्रदेष के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड हुआ । प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम का संचालन महेश शर्मा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!