Dark Mode
भाजपा ने संतोष अहलावत को दी सूरजगढ़ विधानसभा की बागडोर 

भाजपा ने संतोष अहलावत को दी सूरजगढ़ विधानसभा की बागडोर 

सूरजगढ़। विधानसभा सीट से भाजपा ने फिर से महिला के हाथो में विधानसभा कि बागडोर सौपी है। सूरजगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने पूर्व सांसद और पूर्व विधायक संतोष अहलावत को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सूरजगढ़ विधानसभा से भाजपा ने वर्तमान विधायक शुभाष पूनिया को बदलकर उनके स्थान पर संतोष अहलावत को मैदान में उतारा है। संतोष अहलावत को टिकट कि घोषणा के साथ ही उनके आवास पर अटल जन संपर्क कार्यालय में संतोष अहलावत को बधाई देने समर्थको का हुजूम उमड़ा नजर आया। संतोष अहलावत को समर्थको ने मिठाई खिला बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशबाजी कर जश्न भी मनाया गया। संतोष अहलावत सूरजगढ़ विधानसभा से दो बार पूर्व में भी चुनाव लड़ चुकी है। 2008 के विधानसभा चुनावों में जहां उन्हें करीब साढ़े सात हजार मतों से हार मिली थी वहीं 2013 के विधानसभा चुनावों में पिछली हार का बड़ा बदला लेते हुए संतोष अहलावत ने 50 हजार से अधिक मतो से चुनाव जीतकर विधानसभा में इंट्री हासिल कि थी। टिकट मिलने से उत्साहित नजर आ रही संतोष अहलावत ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह पूरी निष्ठा के साथ उसका निर्वहन करेगी। संगठन में सबको साथ लेकर वह विधानसभा में जनता के बिच जाएंगी। अहलावत ने बताया कि इलाके में समस्याए तो बहुत है बड़ी समस्या यहां के लोगों को पेयजल कि है, इस समस्या से निजात दिलाना उनका मूल लक्ष्य है। इस मौके पर वाइस चेयरमेन रामस्वरूप जांगिड़,जिला परिषद सदस्य रणवीर नाडा,कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष छैलूराम भड़िया,पार्षद राजेंद्र सौंकरिया,पूर्व पार्षद रुक्मानन्द सैनी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीरज भड़िया,पूर्व  भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान,संतोष कुमार,कृष्ण सैनी,अनिल सैनी,संजय सैनी,संतोष शिवानीवाल, बलवान भास्कर,अजय लुणायच,विजेंद्र झाझड़िया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!