Dark Mode
भाजपा ग्रामीण मण्डल नवलगढ़ ने समर्पण निधि अभियान प्रारंभ किया।

भाजपा ग्रामीण मण्डल नवलगढ़ ने समर्पण निधि अभियान प्रारंभ किया।

 
नवलगढ .  भाजपा ग्रामीण मण्डल नवलगढ़ के शक्तिकेन्द्र डूण्डलोद पर समर्पण निधि अभियान का शुभारंभ हुआ। इसमें शक्तिकेन्द्र के नो बूथो पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह अभियान मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सैनी की अगुवाई में समाजसेवी गिरधारीलाल इंदौरिया,जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा,समर्पण निधि के संयोजक राधेश्याम सैनी,कोषाध्यक्ष विनय कानोडिया के आथित्य में हुआ। इस अवसर पर बूथ संख्या 59 से 67 तक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा नेता गिरधारीलाल इंदौरिया ने बताया पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर 13 फरवरी तक यह अभियान शक्तिकेन्द्र व बूथ तक चलाया जायेगा। जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने पण्डित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता के द्वारा समर्पण निधि भाग ले का आह्वान किया।भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चलने वाले अभियान में सभी बूथ तक के कार्यकर्ताओ नमो एप व कलश के माध्यम से समर्पण किया।इस दौरान युवा संयोजक चन्द्रशेखर रावल,सचिन इंदौरिया,सुमित जैन,मनोज टेलर,सुशील जागीड़,रविकांत जागीड,हरिश सैन,संजय नायक,मनोज हुड्डा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!