Dark Mode
देश में भाजपा ने ले रखा धर्म का ठेका-डॉ.कल्ला

देश में भाजपा ने ले रखा धर्म का ठेका-डॉ.कल्ला

बीकानेर। महाशिवरात्री के मौके पर बीकानेर आये शिक्षामंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि देश में धर्म कर्म का ठेका सिर्फ भाजपा ने ले रखा है। जबकि हकीकत तो यह है कि इनको ना तो ठीक से धर्म कर्म करना आता है और ना आरती। डॉ.कल्ला ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने धर्म की जो परिभाषा बताई है, वो गलत है। ये लोग असल में धर्म के बारे में कुछ जानते ही नहीं है। देवनानी का कहना है कि जो भारत भूमि को कर्म क्षेत्र व धर्म क्षेत्र मानें, वो हिन्दू है। ये हिन्दू की परिभाषा नहीं है। हिन्दू वो एक अनुशासन का पालन करता है, वो ही धर्म है। भागवत में लिखा है कि सत्य ही सबसे बड़ा धर्म है। आपने जो प्रण धारण कर लिया वो धर्म है। अगर आप संध्या वंदन करके भोजन करने का प्रण करते हैं तो ये आपका धर्म है। डॉ. कल्ला ने तल्ख लहजे में कहा कि सदन में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने मंत्री ममता भूपेश को नास्तिक कह दिया। जबकि वो हमेशा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद बिंदी लगाकर आती है।  नास्तिक को बिंदी नहीं लगाते हैं। उनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं था। उन्होंने हनुमान चालीसा सुनाने की बात कही, तो हमारे विधायक ने ही हनुमान चालीसा शुरू कर दी। ये लोग धर्म धर्म करते हैं लेकिन धर्म की जानकारी नहीं है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!