Dark Mode
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर,

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर,

यूपी से भाजपा के 11 विस्तारक पहुंचे दौसा ,


दौसा . भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा के नेतृत्व में दौसा जिला पांच विधानसभा मिशन-2023 पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों पर जीत की रणनीति बनाने के लिए पूर्णकालिक और अल्पकालिक विस्तारक बनाए गए हैं। ये विस्तारक जनता और पार्टी के बीच में कड़ी का काम करेंगे। और भाजपा की वैतरणी को पार लगाएंगे। राजस्थान भाजपा ने 200 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिक विस्ताकर लगाए हैं। विस्तारकों के जरिए ,,मेरा बुंथ सबसे मजबूत,, बूथ समिति का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही सभी पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति में पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नेताओं को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए कुछ टिप्स दिए थे। उन्हीं के आधार पर पार्टी काम कर रही है। भाजपा पार्टी ने साक्षात्कार के जरिए विस्तारकों का चयन किया है। जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि विस्तारक योजना के तहत दौसा जिले में भाजपा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से दौसा जिले के मंडलों पर अल्पकालीन विस्तारको की नियुक्ति की। सभी आगंतुक विस्तारको का विक्रमादित्य महिला महाविद्यालय लालसोट रोड बाईपास दौसा पर दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया व मंडल अध्यक्षों के साथ मंडल कार्य क्षेत्र में भेजा गया। इस अवसर पर जिसमें महुआ भाजपा नेता राजेंद्र मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष अभयशंकर शर्मा,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, जिला महामंत्री लाखन सिंह, दौसा शहर अध्यक्ष विपिन जैन, जिला मंत्री केमलश जोशी, अशोक नांगलचांपा, राजेश शर्मा वकील, जसवंत बेनीवाल, ‌दीपक जोशी, भाजपा मीडिया जिला प्रभारी व जिला मीडिया संयोजक दौसा मौजूद रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!