भाजपा क़ो हर जगह मिल रहा है अपार समर्थन, उमड़ रहा जन सैलाब
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी के पचपदरा विधानसभा के प्रत्याशी अरुण चौधरी के समर्थन में आयोजित जन सभाओं में हर जगह जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है! भाजपा के जिला चुनाव मिडिया प्रभारी धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी अरुण चौधरी निरंतर जन संपर्क कर रहे है जंहा उन्हें जनता का भरपूर सहयोग व स्नेह मिल रहा है!चौधरी हर रोज अलग अलग क्षेत्रो में ग्रामीण अंचल में दौरा कर रहे है जंहा जनता उन्हें सड़क,पानी व बिजली जैसी समस्याएं बता रही है,हजारों की संख्या में जनता उनके समर्थन में उत्साह से स्वागत कर रही है व बड़ी बड़ी जन सभाओ में चौधरी क़ो जनता का आशीर्वाद मिल रहा है! चौधरी ने आमजन क़ो भरोसा दिलाया है कि भाजपा की सरकार बनते ही जनता की एक एक समस्याओं का समाधान किया जाएगा!यंहा जनता भृष्टाचार,गुंडागर्दी व भू माफियों से दुखी है और जगह जगह महिलाओं पर अपराध भी बढ़ रहे है!जनता का विश्वाश है ज़ब भाजपा सरकार आएगी तो ही सब समस्याओं का हल होगा उन्होंने जनता से कहा है कि अब बस कुछ दिन शेष है ये कॉंग्रेस सरकार राजस्थान से पूरी तरीके से नष्ट होने वाली है!आमसभाओं क़ो कल्याण पुर प्रधान उम्मेदसिंह अराबा,उप प्रधान श्रवण सिँह सरवड़ी,पूर्व प्रधान हरिसिंह उमरलाई,पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान,सभापति सुमित्रा जैन,बजरंग पालीवाल,गोविन्द मेघवाल,गोविन्द सिंह कालूड़ी,खेताराम प्रजापत सहित कई वरिष्ठ नेता सम्बोधित कर के जनता से समर्थन मांग रहे है!