भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल की बैठक हुई संपन्न
तारानगर . तारानगर के भाजपा कार्यालय में शहर मंडल अध्यक्ष कृष्ण सहारण की अध्यक्षता में भाजपा किसान मोर्चा शहर मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा नेता विधानसभा प्रत्याशी राकेश जांगिड़ एंव प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हुई बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर चर्चा हुई, बैठक में चर्चा हुई कि शहर मंडल का प्रत्येक बूथ कैसे मजबूत किया जाए ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को ताकत मिले। विस्तारक और अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव हेतु जी जान से जुटने की बात कही। भाजपा नेता जांगिड़ व प्रदेश भाजपा के के निर्देशानुसार विधानसभा विस्तारक गिरधारी लाल इंदौरिया द्वारा ली गई बैठक में अध्यक्ष किसान मोर्चा कृष्ण सहारण, उपाध्यक्ष राकेश सैनी, उपाध्यक्ष गोपाल वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष महामंत्री जयपाल प्रजापत, शहर मण्डल संयोजक विशाल शर्मा, पार्षद शिव कुमार शर्मा, दारासिह मोडसरा, गुलाब सिंह, सेठी पेंटर, सचिन भाटी, कुलदीप सिंह, कमल कुमार आदि मौजूद रहे थे।