Dark Mode
भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का किया अभिनंदन

भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का किया अभिनंदन

सीपी जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कमल खिलाने को आतुर : नायक


भाजपा किसान मोर्चा ने कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के मार्गदर्शन और प्रदेश सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कोटा पधारे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का अभिनंदन किया। नायक ने बताया कि जोशी की नियुक्ति से कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार हुआ है और भाजपा हाड़ोती के प्रभारी रहे जोशी का हाड़ोती के कार्यकताओं से पुराना स्नेह है। पार्षद सोनू धाकड़ और पार्षद दिलीप सिंह नायक ने बताया कि कांग्रेस के कुराज से जनता शोषित और ठगा हुआ महसूस कर रही है और कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को विजय बनाने के लिए आतुर है। भाजपा नेता मनीष शर्मा और नंदकिशोर वैष्णव ने कहा की कोटा में जगह जगह कार्यकताओं ने जोशी का स्वागत किया और जोशी ने कार्यकर्ताओ को एकजुट होकर भाजपा को विजय बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर जिला सदस्य घनश्याम ओझा,आईटी प्रभारी निखिल अग्रवाल,जिला सदस्य सुनील शर्मा और मनु प्रताप,लोकेश गुप्ता, मोनू पांचाल, मनु प्रताप,धवन धौला,हिमांशु नंदवाना,महेश कोली,कुशाल गौतम,सतीश गोचर,सुनील प्रजापति,नवनीत नागर, आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!