भाजपा किसान मोर्चा ने किया फ्यूल सरचार्ज का विरोध, दिया ज्ञापन
कांग्रेस के कुराज में तारो के साथ साथ बिल भी दे रहे करंट का झटका , नायक
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल में लगाए गए फ्यूल सरचार्ज का विरोध कर इसे पूर्णतया हटाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जोनल चीफ इंजीनियर जीएस बैरवा को ज्ञापन दिया। नायक ने बताया की कांग्रेस ने पहले सम्पूर्ण कर्जमाफी नही करके किसानों को, पेपरलीक और भर्तियां नही निकालकर युवाओं झटका दिया और अब बिजली के बिल में प्रति यूनिट पैंतालीस पैसे का अतिरिक्त भार फ्यूल सरचार्ज के रूप के वसूलकर कांग्रेस प्रदेश के डेढ़ करोड़ उपभोक्ताओं को करंट का झटका दे रही है और एक तरफ सौ यूनिट फ्री करने का दिखावा करके दूसरी तरफ फ्यूल सरचार्ज के रूप में बिजली महंगी कर नागरिकों का आर्थिक और मानसिक शोषण कर रही है। भाजपा नेता मनीष शर्मा और आलोक गोयल ने बयाया कि फ्यूल सरचार्ज बिजली उत्पादन में प्रयुक्त कच्चे माल जेसे कोयला, गैस आदि की बढ़ती दर को संतुलित करने के लिए लिया जाता है पर जब इनकी दर कम होती है तब यह कम नही किया जाता साथ ही लम्बे लोकडाउन और आर्थिक मंदी की मार झेल रहे नागरिकों पर यह कुठाराघात है। आईटी प्रभारी निखिल अग्रवाल और जिला सदस्य सुनील शर्मा ने बताया कि फ्यूल सरचार्ज में वृद्धि होने से उद्योग धंधों पर नकारात्मक असर पड़ेगा और आर्थिक भार के साथ साथ रोजगार के अवसर भी कम हो जायेंगे इसलिए सरकार को ना केवल फ्यूल सरचार्ज कम करना चाहिए बल्कि पूरी तरह समाप्त कर देना चाहिए। इस अवसर पर जिला सदस्य मनु प्रताप, लोकेश गुप्ता,धवन द्वाला,नवल राठौड़,कमल गुर्जर,आकाश जैन,मोनू पांचाल,नंदकिशोर वैष्णव आदि उपस्थित रहे।