कृषि मंडी में किया भाजपा किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन
टोंक । भाजपा जिला किसान मोर्चा द्वारा ‘‘नहीं सहेगा राजस्थान’’ राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कृषि उपज मंडी टोंक में किसानों द्वारा किसान विरोधी कांग्रेस सरकार के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया ने कहा आज नहीं सहेगा राजस्थान, बदहाल होता किसान, प्रदेश के किसानों को किया ऋण माफ़ी का झंूठा वादा, कजऱ् में 19 हजार किसानों की ज़मीनें नीलाम, फसल खऱाब होने पर कोई मुआवज़ा नहीं, किसान बाजरे की फसल एम. एस. पी. से नीचे बेचने पर मजबूर, 5 साल में किसानों को मिलने वाली बिजली के दाम दुगुने हुए है। इस दौरान जिला किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष टोंक शिवराज जाट, किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष कमलेश यादव, महामंत्री अनिल टिक्कीवाल, नारायण लाल सेन, रामसहायजी गहलोद, बेनी प्रसाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष नंद लाल गहलोद, शंभू शर्मा, हीरा लाल जाट आदि किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।