भाजपा कुंडल मंडल ने दिया सांकेतिक धरना
दौसा - भारतीय जनता पार्टी के कुंडल मंडल अध्यक्ष जेपी जैमन मंडल संयोजक रामप्रसाद गुर्जर के नेतृत्व में गहलोत सरकार के कुशासन भ्रष्टाचार जंगलराज पेपर लीक महिला उत्पीड़न के खिलाफ नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत सांकेतिक धरना प्रदर्शन कुण्डल में किया गया।
सीताराम मंदिर बडोली पर गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रतन तिवारी ने गहलोत सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व महिला उत्पीड़न के लिए कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा पूर्व चेयरमैन सुरेश घोषी ने गहलोत की कमजोरियों पर जमकर वार किया और इस सरकार को 2023 में उखाड़ फेंकने का सबको संकल्प दिलाया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पुष्पा घोषी वह भाजपा के सभी पदाधिकारी वह कार्यकर्ता रहे मौजूद मंडल उपाध्यक्ष मुरारी लाल शर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष राम सिंह राजपूत सह संयोजक पवन शर्मा एसटी मोर्चा अध्यक्ष शुगर लाल मीणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुर्जर ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री हनुमान सैनी अनिल कुमार सैनी बिट्टू शर्मा कुंडल सीताराम गुर्जर का लोदा शंकर लाल गुर्जर कालोटा रामगोपाल शर्मा बडोली रामजीलाल बडोली रामबाबू शर्मा अशोक गुप्ता सहित कुंडल मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।