भाजपा नेता ने जनता के साथ मनाया जन्मदिन
बहरोड़। पूर्व मंत्री डा. जसवन्त यादव के बेटे भाजपा नेता मोहित यादव ने अपना जन्मदिन बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता साथ बहरोड़ कस्बे में भर्तृहरी रोड़ पर स्थित मेला मैदान में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर रक्तदान, पौधरोपण, गौशालाओं में अनुदान आदि विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जन्मदिन कार्यक्रम में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। जिनके लिए भाजपा नेता मोहित यादव की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव, अलवर सांसद महंत बालकनाथ योगी, पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव, अलवर विधायक सजंय शर्मा, पूर्व विधायक जयराम जाटव, पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल, पूर्व विधायक मामन सिंह यादव, इंद्र यादव, पूर्व जिला प्रमुख डॉ. किरण यादव, अलवर ग्रामीण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रामकिशन मेघवाल, राकेश यादव, महासिंह चौधरी, रामनरेश यादव, कमल यादव, डॉ ऋषि देव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव और सांसद महंत बालकनाथ योगी आदि का 251 किलो की फूलमाला से स्वागत सम्मान किया गया। साथ ही मोहित यादव की ओर से डॉ. सुधा यादव को चांदी का मुकुट पहनाकर व भेंट देकर सम्मान किया गया। डा. जसवन्त यादव ने कहा कि मोहित पार्टी का वफादार सिपाही है, इसके लिए पार्टी का निर्णय सर्वोपरी है, वह मुझे छोड़ सकता है, पार्टी को नहीं और मै अपनी मर्जी का मालिक हूॅ। कहा कि हाईकमान से निवेदन किया है कि मोहित को बहरोड़ से ही टिकट देना। अगर टिकट मोहित को नहीं दी गई तो कोई बात नहीं। लेकिन मैं बलजीत को सबक सिखाए बगैर नहीं मानूंगा, चाहे मुझे कुछ भी करना पड़े। मै जब तक इसको निपटा नहीं दूुंगा चैन से नहीं बैठूंगा।