Dark Mode
भाजपा नेता पंचारिया ने माँ लटियाल के दर्शन किये और जनता से मिलकर संवाद किये

भाजपा नेता पंचारिया ने माँ लटियाल के दर्शन किये और जनता से मिलकर संवाद किये

फलोदी। भाजपा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवम 2023 विधानसभा के चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक, पूर्व राज्यसभा मुख्य सचेतक, भाजपा के वरिष्ठ नेता अपनी जन्म भूमि पश्चिमी काशी लटियाल नगरी फलोदी एक दिन प्रवास पर रहे।

इस दौरान पंचारिया ने चतुर्दशी के अवसर पर जगत जननी माँ लटियाल माता की पूजा अर्चना की एवं भोग लगाकर आशीर्वाद लिया तथा देश - प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की । उन्होंने आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में देशहित में प्रचंड बहुमत के साथ पुनः तीसरी बार श्री नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बने ऐसी कामना की। पंचारिया ने भाजपा युवा नेता जयप्रकाश बोहरा के साथ बाइक पर बैठकर शहर में विभिन्न परिवारों में पीछले दिनो जिन परिवारों में दुखद मौतें हुई उन परिवारों से मिलकर संवेदननाए व्यक्त की। शहर में हजारों लोगों की से अपनत्व के भाव के साथ मिलकर समस्त शहरवासियों को पूरा विश्वास दिलाया की भाजपा की सरकार में फलोदी शहर में विकास कार्यों में कोई कमी नही रहेगी। बताया कि नवसृजित जिले के रूप में फलोदी को सरकार में प्राथमिकता के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का कार्य होगा देर शाम वापस जयपुर के लिए रवाना हो गए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!