Dark Mode
भाजपा नेता राजेश कटेवा ने विस्तारक का किया स्वागत

भाजपा नेता राजेश कटेवा ने विस्तारक का किया स्वागत

नवलगढ‡  शहर के शहीद विजयपाल सिंह ढाका स्मारक के पास स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार दोपहर को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में लगाए गए विस्तारक जयप्रकाश का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेता राजेश कटेवा ने कहा कि जयप्रकाश विस्तारक को जो नवलगढ़ की जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी के साथ में निभाने के लिए उनका हम पल-पल साथ देते रहेंगे। विस्तारक जयप्रकाश ने बताया कि पार्टी कार्यालय से जो आदेश हुआ है उसकी में निष्पक्ष जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करूंगा और बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करूंगा। नवलगढ़ में भाजपा का कमल खिलाने के लिए हम कटिबंध है। इस मौके पर सहीराम राड़, निवास कोलसिया, महेश पायल झाझड़, ताराचंद महला डुमरा, राजेश महला डुमरा,आशीष कुमावत परसरामपुरा, कन्हैया लाल सैनी सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!