गायों को गुड़ खिलाकर मनाया भाजपा नेता राकेश जांगिड़ का जन्म दिन
तारानगर. तारानगर के भाजपाइयों ने शुक्रवार को भाजपा नेता एवं विधानसभा प्रत्याशी राकेश राकेश जांगिड़ का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। कस्बे के मोटाणा जोहड़ा स्थित गौशाला में गायों को गुड़ खिलाया तथा जांगिड़ के जन्म दिवस पर केक काटा इससे पहले भाजपाइयों ने जांगिड़ के सुख समृद्धि एवं दीर्घायु के लिए हवन किया। उपस्थित भाजपाइयों ने जांगिड़ को जन्म दिवस की बधाई दी तो वहीं सोशल मीडिया पर भी पूरे दिन जांगिड़ को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इस मोके पर जमरदीन तेली, मोहम्मद तैयब, शिवकुमार शर्मा, राजेंद्र जोईया, प्रेम बेनीवाल, सेठी पेंटर, सुदर्शन सबलानिया, कृष्ण सहारण, मोहम्मद इलियास बिसायती, बाबूलाल पटीर, माणक सैनी, हीरालाल सैनी, राकेश टाक, समीर खान, लालचंद जांगिड़, विशाल शर्मा, सुरेन्द्र कस्वां, मोहम्मद फारूक, मनफूल बेद, दिलावर खान, कमाँडो चुन्नीलाल सैनी, मनीराम बाकोलिया सहित भाजपाई उपस्थित रहे।