Dark Mode
दिल्ली के भाजपा नेताओं ने त्रिनेत्र गणेश के दरबार मे लगाई हाजरी

दिल्ली के भाजपा नेताओं ने त्रिनेत्र गणेश के दरबार मे लगाई हाजरी

सवाई माधोपुर। दिल्ली में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथंभौर स्थित होटल नाहरगढ़ में दिल्ली प्रांत के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा हुवा है । भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहीत दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ,सांसद मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज ,पूर्व मंत्री विजय गोयल ,राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर सहीत दिल्ली के सभी सांसद व दिल्ली प्रान्त की भाजपा की कोर कमेटी के सभी नेता रणथंभौर में है और दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणथंभौर के होटल नाहरगढ़ में बैठकों का दौर चल रहा है । दिल्ली चुनावो को लेकर भाजपा के आला नेता संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नेतृत्व में महामंथन कर चुनावी रणनीति बनाई बनाई जा रही है । आज होटल में बैठक आयोजित होने से पूर्व संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा कोर कमेटी के नेता रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर पहुँचे , जहाँ बीएल संतोष सहित सभी नेताओं ने त्रिनेत्र गणेश की पुजा अर्चना की और देश में अमन चैन एंव भाईचारा कायम रखने के साथ ही दिल्ली जीत की कामना की । दिल्ली भाजपा द्वारा रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश की पूजा अर्चना कर दिल्ली चुनावों की रणनीति बनाने का आगाज किया गया । त्रिनेत्र गणेश मंदिर के प्रधान सेवक हुमांशु गोत्तम ने बीएल संतोष सहित सभी भाजपा नेताओं से त्रिनेत्र गणेश की पूजा करवाई । इस दौरान राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने बीएल संतोष सहित दिल्ली भाजपा कोर कमेटी के नेताओ का माला पहनाकर एंव दुपट्टा उठाकर स्वागत किया । त्रिनेत्र गणेश मंदिर में त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के बाद सभी भाजपा नेता होटल नाहरगढ़ लौट आये और एक बार फिर होटल में बैठकों का दौर शुरू हुवा । बैठक में संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सुझाव भी लिए और सभी सुझावों पर मंथन कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई । दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर रणथंभौर स्थित होटल दो दिवस तक चले महामंथन में दिल्ली जीत की रणनीति बनाई गई । अब देखना यह होगा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली से सैंकड़ो किलोमीटर दूर रणथंभौर स्थित होटल नाहरगढ़ में बनाई गई भाजपा की रणनीति कितनी सफल हो पाती है । होटल नाहरगढ़ में हुई दिल्ली भाजपा कोर कमेटी की बैठक पूर्ण रूप से गुप्त रही गई ,बैठक में ना तो राजस्थान के किसी भाजपा नेता को एंट्री दी गई और ना ही बैठक के बारे में मीडिया को कोई जानकारी दी गई ,बैठक पूर्णतया गुप्त तरीके से की गई है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!