Dark Mode
 भाजपा नेताओं ने किया परिवर्तन संकल्प यात्रा के स्वागत स्थल का दौरा

 भाजपा नेताओं ने किया परिवर्तन संकल्प यात्रा के स्वागत स्थल का दौरा

रतनगढ़ । भाजपा नेताओं द्वारा परिवर्तन संकल्प यात्रा का क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत करने के लिए एन एच 11 पर लूंछ फाटा के पास स्वागत कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर व्यवस्थाएं का जायजा लिया। परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक व पूर्व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा व यात्रा के जिला स्वागत प्रमुख  चंद्राराम गुरी आज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने स्थानीय भाजपा नेताओं से मिलकर यात्रा के स्वागत स्थल का दौरा किया। उन्होंने भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि यहां विधानसभा में परिवर्तन संकल्प यात्रा का स्वागत ऐतिहासिक व अद्भुत होना चाहिए, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संकल्प भाव के साथ जुटना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा नेता हरिप्रसाद दायमा, युवा नेता पवन सिंह राठौड़, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया, विकास रिणवा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत, जिला परिषद सदस्य राजकुमार सिहाग, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, बनवारी लाल स्वामी आदि उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!