Dark Mode
भाजपा ने मकराना विधानसभा सीट से प्रधान सुमिता भींचर को बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने मकराना विधानसभा सीट से प्रधान सुमिता भींचर को बनाया प्रत्याशी

मकराना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर मकराना विधानसभा सीट से पंचायत समिति की प्रधान सुमिता भींचर को प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दे कि जैसे ही भाजपा की दूसरी सूची जारी हुई है वैसे ही प्रधान सुमिता भींचर व भाजपा प्रत्याशी के बोरावड रोड स्थित निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हो गए और एक बार माहौल जश्न सा बन गया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक श्रीराम भींचर का माला व साफा पहनकर अभिनंदन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मीठा मुंह करवाया है। साथ ही यह भी बता दे कि जिस समय सूची जारी हुई, उसे समय प्रधान अपनी पीएचडी की तैयारी के‌ लिए किशनगढ़ कालेज गई हुई थी। शाम लगभग 5:00 बजे अपने निवास स्थान पर पहुंची। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजों बाजो के साथ भाजपा प्रत्याशी सुमिता भींचर का अभिनंदन किया और एक दूसरे का मीठा मुंह भी करवाया। इस दौरान वे मीडिया से मुखातिब भी हुई और कहा कि पार्टी ने जिस तरह मुझ पर विश्वास जताया है निश्चित तौर पर उस पर खरा उतारने का प्रयास करूंगी और निश्चित तौर पर मकराना में कमल का फूल ही खिलेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रीराम भींचर, मार्बल उद्योगपति हुकमाराम जनुंडा, भाजपा नेता गिरधर पलोड, अशोक सरावगी, विनीत मुछाल, मुन्नालाल दाधीच आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!