सुनेल में भाजपा महिला मोर्चा ने मनायी महाराणा प्रताप जयंती
झालावाड़. झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बें में निजी आवास पर वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बीजेपी प्रधान पंचायत समिति पिड़ावा मुख्यालय सुनेल सीता कुमारी भील ने कहा कि महाराणा प्रताप ने देश केस्वाभिमान के लिए मुगलों से समझौता नहीं किया।भले ही उन्हें घास की रोटी खानी पड़ी हो। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का नामभारत के इतिहास में उनकी बहादुरी के कारण अमर है। वह अकेला राजपूत राजा था, जिसने मुगल बादशाह अकबर की अधीरता कोस्वीकार नहीं किया। उनका जन्म राजस्थान के कुंभलगढ़ किले में हुआ था। बीजेपी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मंडलोई ने प्रताप की चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम, त्याग, बलिदान,व कठोर ध्यनिष्ठ विचारों को प्रत्येक महिला तकपहुंचाते हुए संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को बनाया यशस्वी बनाया. सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की तस्वीर पर प्रधान सीता कुमारी भील, बीजेपी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मंडलोई दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात कई मातृशक्ति ने पुष्प अर्पितकिए.