भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी का किया स्वागत
सोजत । निकटवर्ती जाडन टोल टैक्स के पास भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी का सिरोही से जयपुर जाते समय जैतारण पूर्व प्रधान रसाल कंवर के नेतृत्व में शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जैतारण पूर्व प्रधान रसाल कंवर , भाजपा पूर्व पाली जिला महामंत्री सम्पत सिंह गहलोत , सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी , ज्योति सिंह इकाई अध्यक्ष जैतारण , दीपिका सिंह , रीता कंवर देवरिया , दातार सिंह , पूर्व पार्षद जैतारण किशोर आदि उपस्थित थे। भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष ने स्वागत व बहुमान का आभार जताया।