भाजपा महिला मोर्चा ने शुरू किया सेल्फी अभियान
सोजत। भाजपा महिला मोर्चा ने पुरे देश में सेल्फी अभियान की शुरूआत की है। भाजपा सोजत मंडल मंत्री महेश सोनी ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री व यूपी सांसद संगीता यादव द्वारा की गई केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनके साथ सेल्फी ली गई।सेल्फी को भाजपा के नए लांच किए गए ऐप पर अपलोड किया जाएगा चालु वर्ष में पुरे देश में एक करोड़ लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता ने उज्जवला योजना वाले लाभार्थियों के साथ सेल्फी लेकर उन लाभार्थियों का विवरण ऐप में अपलोड करेगी व सभी भाजपा महिला मोर्चा राजस्थानी पोशाक में नजर आई इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री व युपी सांसद संगीता यादव का साफा पहनाकर व चुंदड़ी ओढ़ाकर व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा महामंत्री इंदिरा राजपुरोहित , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीमा भुवन माथुर , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल , भूमि कृपलानी , वीना गेहानी , संगीता बोरा , संजू व्यास , पुष्पा आदि महिलाएं उपस्थित थीं।