Dark Mode
भाजपा महिला मोर्चा ने भीलवाड़ा घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

भाजपा महिला मोर्चा ने भीलवाड़ा घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

टोंक। भीलवाड़ा जिले  के  नरसिंहपुरा में  एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप कर उसे भट्टी में जिंदा जलाकर हत्या करने की घटना के विरोध में दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा घंटाघर चौक पर कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया। जिला महामंत्री अंजली गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही दर्दनाक घटनाओं  का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। भीलवाड़ा जिले की घटना बहुत ही दर्दनाक व शर्मनाक है। कांग्रेस की वर्तमान सरकार महिलाओं को लेकर संवेदनशील नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से गृह मंत्रालय संभल नहीं रहा है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं की सहनशक्ति अब खत्म हो चुकी है। महिलाओं ने प्रण लिया है कि जो सरकार महिलाओं की रक्षा नहीं कर सकती, उस सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में नारी शक्ति इस कांग्रेस सरकार को हमेशा के लिए राजस्थान से उखाड़ फेंकेगी। इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा, देवली-उनियारा के पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, पूर्व एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंदेल, बीना  जैन छामुनिया, शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश सह-संयोजक नीलिमा आमेरा, नरेश बंसल,  किसान मोर्चा महामंत्री अनिल टिक्कीवाल, हंसराज धाकड़, देहात मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला मंत्री ममता शर्मा, अनीता गुर्जर, आईटी संयोजक जूली शर्मा, राधा साहू, सीमा विजयवर्गीय, नाजमा परवीन, जिला आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, पार्षद मनीष, देवराज गुर्जर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!