भीलवाड़ा जाते समय भाजपा महिला सांसद समिति का टोंक में किया स्वागत
टोंक। भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी में नाबालिक बच्ची के साथ हुई वारदात के मामले की जांच करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार 4 महिला सांसद रेखा वर्मा, कांता कर्दम व लॉकेट चटर्जी की एक समिति संयोजक सांसद सरोज पांडे के नेतृत्व में राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर के साथ भीलवाड़ा भेजी गई। समिति के भीलवाड़ा जाते समय भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टोंक में स्वागत किया गया। इस मौके पर सांसद सुश्री सरोज पांडे ने कहा कि जब-जब कांग्रेस का शासन होता है, तब-तब ऐसी घटनाओं को बल मिलता है तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति होती है। राजस्थान में यह जघन्य अपराध हुआ है, जिससे महिलाओं में बहुत आक्रोश है। हम वहां जाकर पीडि़त परिवार से मिलकर पूरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, बीना छामुनिया, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, सोशल मीडिया संयोजक गणेश सैनी, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, महला मोर्चा महामंत्री अंजली गुप्ता, शिवदयाल गुर्जर, जुली शर्मा, मुकेश गुर्जर एवं बद्री गुर्जर आदि मौजूद रहे।