Dark Mode
परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

टोंक। भाजपा द्वारा 2 सितम्बर से त्रिनेत्र गणेश मंदिर रणथम्बोर सवाई माधोपु से आरम्भ हुई प्रथम परिवर्तन संकल्प यात्रा के टोंक जिले में सफल आयोजन को लेकर की जाने वाली तैयारियों को लेकर सोमवार को टोंक में पन्नाधाय कॉलेज में एक बैठक का आयोजन जिला प्रभारी मुकेश पारीक के सानिध्य में तथा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना की अध्यक्षता में की गई। मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि बैठक में परिवर्तन संकल्प यात्रा को जिले में सफल बनाने के लिये की जाने वाली तैयारियों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। यादव ने बताया कि बैठक को जिला प्रभारी मुकेश पारीक सहित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना, टोड़ा-मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, यात्रा जिला संयोजक शंकर लाल ठाडा, सह-संयोजक नरेश बंसल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभ 2 सितम्बर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर सवाई माधोपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया गया। परिवर्तन यात्रा का जिले में सैकड़ों स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। परिवर्तन यात्रा टोंक जिले में चारों विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से जनता कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले चुकी है, जिसका नजारा लोगों को उस समय दिखाई देगा, जब यह परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को टोंक विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। उन्होने बताया कि परिवर्तन संकल्प यात्रा 12 से 14 सितंबर तक तीन दिन टोंक जिले में रहेगी। इस दौरान जिले में चार बड़ी सभाओं का आयोजन निवाई, टोंक, उनियारा, टोड़ारायसिंह में किया जावेगा। जिला प्रभारी मुकेश पारीक ने कहा कि प्रदेश में महिला उत्पीडन, भ्रष्टाचार, दलित उत्पीडन, युवाओं एवं किसानों से वादा खिलाफी सहित तुष्टिकरण के खिलाफ प्रदेश में चार चरणों में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। टोंक जिले से गुजरने वाली पहले चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज 2 सितम्बर को त्रिनेत्र गणेश मंदिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा किया जा चुका है। विधानसभा व लोकसभा में भाजपा का परचम फहराने के लिये भाजपा का एक एक कार्यकर्ता लगा हुआ है। यह यात्रा कांग्रेस सरकार के ताबूत में आखरी कील ठोकने का काम करेगी। बैठक में जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चन्देल, पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर, यात्रा जिला सह-संयोजक नरेश बंसल, विधानसभा प्रभारी पंकज वाल्मीकि, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री प्रभु बाडोलिया, विष्णु शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ सह-संयोजक नीलिमा आमेरा, प्रधान सकराम चौपड़ा, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, संतकुमार जैन, हंसराज धाकड़, सुभाष गालव, जिला मंत्री गणपत पहाडिय़ा, मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, राजकुमार मीणा, सत्यनारायण दायमा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, गणेश सैनी, मंडल अध्यक्ष किशन गोपाल जाट, शैलेन्द्र जैन, चौथमल विजय, धर्मेंद्र सिंह राजावत, राकेश बढ़ाया, बीना जैन छामुनिया, पूर्व प्रधान ममता जाट, शीला मीणा, शकुंतला वर्मा, अंजलि गुप्ता, रचना वर्मा, सत्यनारायण चन्देल, लवेश मीणा, रोहित जैन एवं उप-प्रधान रामकेश मीणा आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!