Dark Mode
वक्फ बिल पर भरतपुर में भाजपा की बैठक

वक्फ बिल पर भरतपुर में भाजपा की बैठक

भरतपुर। भरतपुर में वक्फ बिल को लेकर भाजपा कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी और जसकौर मीणा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक कर सरकार के वक्फ बिल पर चर्चा कर लोगों को जागरूक करने के अभियान चलाने की बात कही। बैठक के बाद वक्फ बिल को लेकर प्रेस वार्ता में पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बिल मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के लिए समृद्धि में अहम कड़ी साबित होगा। वक्फ की बिल पर कुछ अल्पसंख्यक के नेताओ ने कब्ज़ा किया हुआ था। उन्हें मुक्त करवाया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल जो पास हुआ है। यह देश के हित में कानून है। गरीबों के कल्याण के लिए कानून है। विपक्ष और समाज के ठेकेदारो ने केंद्र सरकार के हर कानून का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के फायदे बताने के लिए पूरे देश में जन जागरण अभियान शुरू किया गया है। यह कानून गरीबों के कल्याण के लिए बना है। यह देश के हित के लिए बना है। 2013 में वक्फ का जो कानून बना था। उस समय जो अधिकार दिए गए थे। उन अधिकारों की वजह से संपत्ति दोगुना से भी अधिक हो गई। जो जमीन 4 लाख हेक्टेयर थी वह बढ़कर 8 लाख हेक्टेयर से भी बढ़कर अधिक हो गई। उस समय इनकम 163 करोड़ थी। आज उसकी संपत्ति की इनकम 166 करोड़ है।

संपत्ति दोगुने से अधिक हो गई लेकिन, इनकम उतनी ही रही। वास्तव में इसकी इनकम 12 हजार करोड़ से अधिक होनी चाहिए थी। अगर 12 हजार करोड़ रुपये मुस्लिम समाज के लोगों के लिए लगाया जाता तो, उनके जीवन में बदलाव आता। अब इस कानून के आने के बाद लुटेरों से संपत्ति वापस ली जाएगी। यह संपत्ति गरीब लोगों पर खर्च होगी। आने वाले समय में उन संपत्ति पर स्कूल, हॉस्पिटल बनेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसकौर मीणा ने कहा कि इस बिल के अंतर्गत मुस्लिम महिलाओं को उत्तराधिकारी का अधिकार दिया है। महिलाओं की समृद्धि के लिए बिल में बहुत कुछ कहा गया है। यह बिल मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के लिए जो अधिकार देगा वह उनकी समृद्धि का बहुत बड़ा कारण बनेगा। चुनाव लड़ने के सवाल पर जसप्रीत मीणा ने कहा कि चुनाव लड़ाने का फैसला पार्टी करती है हम नहीं करते।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!