भाजपा की बैठक आरके बोहरा पीजी गेस्ट हाउस की गई
तिजारा . टपूकड़ा में आरके बोहरा पीजी गेस्ट हाउस पर तिजारा विधानसभा की बैठक का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव ने बताया कि आज भाजपा अलवर उत्तर जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी 12 अप्रैल को अलवर में होने वाले जन आक्रोश महा घेराव को लेकर चर्चा की व आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस महा घेराव में तिजारा विधानसभा से अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की गई। बैठक में तय हुआ कि तिजारा से 250 से अधिक गाड़ियां जन आक्रोश महा घेराव में पहुंचेगी। इस अवसर पर शीला चौधरी, मास्टर मामन सिंह, रामवीर, जेपी यादव, मंडल अध्यक्ष पवन सिंह चौहान एडवोकेट कुलदीप एडवोकेट विनयपाल बने सिंह एवं मंडल मंत्री विजय यादव अयूब खान प्रवीण यादव चित्रा शर्मा भूरा गुर्जर सहरूदीन, विक्रम यादव राजपाल, यादव चंद्रशेखर यादव धोलाराम, सलोना यादव, भोम सिंह, हेमंत यादव, सतबीर चौधरी, दिनेश यादव, राधे श्याम मनोज जांगीद, सूबे सिंह, सोनू सिंह, डीके यादव दलीप, कृष्ण यादव, महावीर पवार, मंगतूराम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे