हजारों की संख्या में बन रहे भाजपा के सदस्य: राजगुरु
बालोतरा। भाजपा जिला बालोतरा द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान में हजारों की संख्या में भाजपा के सदस्य बनाए जा रहे है!सदस्यता अभियान के जिला संयोजक धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबुसिंह राजगुरु के नेतृत्व में पुरे जिले में केम्प लगाकर लोगों क़ो भाजपा से जोड़ा जा रहा है पिछले दिनों में पुरे जिले में केम्प लगाए गए है!व जगह जगह भाजपा के सदस्य बनाए गए है!दवे ने कहा कि सदस्यता अभियान में जिला सह संयोजक खेतसिंह कोटड़ी,प्रहलाद मेघवाल,किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गोविन्द सिँह कालूड़ी,महामंत्री अमराराम सुंदेशा सहित कई सदस्यों ने जन संपर्क किया!जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि भाजपा के साथ जुड़ने में प्रत्येक व्यक्ति उत्साहित नजर आ रहा है,यँही नहीं प्रदेश स्तर पर भी कई वरिष्ठ नेताओं ने कॉंग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है!इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,पार्षद महावीर माली,दुर्गसिंह राजपुरोहित,दिनेश सुंदेशा सहित कई सदस्य मौजूद रहे.