भाजपाईयों ने टीएमसी नेता शाहजहाँ शेख का पुतला फूंका
टोंक। प्रदेश भाजपा के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा शुक्रवार को घंटाघर पर तृणमूल कांग्रेस नेता संदेशखाली घटना के मुख्य आरोपी शाहजहाँ शेख का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर शाहजहां पर संदेशखाली में महिलाओं के यौन उत्पीडऩ एवं जमीन हड़पने का आरोप लगातें हुए भाजपाईयों ने कहा कि भाजपा एवं संदेशखाली की महिलाओं के आंदोलन ने बंगाल सरकार को घुटनों पर ला दिया, इसी के चलते पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने मजबूरन शाहजहां शेख को गिरफ्तार करना पड़ा। उन्होने कहा कि भाजपा के लगातार आंदोलन की वजह से यह सरकार मजबूर हुई, शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने के लिए पहले तो टीएमसी सरकार स्वीकार ही नहीं कर रही थी कि ऐसा कुछ संदेशखाली में हुआ है। यह गिरफ्तारी नहीं है, यह ममता सरकार द्वारा की गई आश्वासनपूर्ण गिरफ्तारी है कि आपको जेल में कुछ नहीं होगा, पूरी 5 स्टार सुविधा मिलेगी। भाजपा ने कहा कि जब तक शाहजहां शेख का प्रकरण केंद्रीय एजेंसियों के पास नहीं जाता, तब तक न्याय मिलने वाला नहीं है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष हंसराज धाकड़, जिला परिषद सदस्य लवेश मीणा, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, महिला संयोजक अंजलि गुप्ता, देवराज खाटरा, राजू कश्यप, उप-प्रधान रामकेश मीणा, ममता शर्मा, विनय सिंह ताखर, तौसीफ खान, रामावतार कीर, अनिल टिक्किवाल, सुनील कश्यप, विनोद मेहरा, राजेश, विक्रम, सचिन, आकाश, खुशीराम, राकेश एवं भागचंद आदि मौजूद थे।