Dark Mode
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया

पादूकलां। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी खींवसर प्रवास में दौरान ग्राम होकर गुजरी । इस दौरान भाजपा नेता सुरेश मेवड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया माला दुपट्टा पहना कर किया। डिप्टी सीएम दिया कुमारी खींवसर दौरे पर जा रहे थे कुछ समय के लिए पादूकलां गायत्री चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने स्वागत किया। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया।दिया कुमारी खींवसर की ओर जा रही थीं। लेकिन उनके आगमन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पादूकलां के गायत्री चौराहे पर उनके स्वागत की तैयारियाँ कर ली थीं। कार्यकर्ताओं में अपने नेता से मिलने का उत्साह स्पष्ट नजर आया। इस दौरान दिया कुमारी ने सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों पर चर्चा की।दिया कुमारी ने अपने स्वागत से अभिभूत होकर कहा, "इस प्रकार का समर्थन और अपनापन मुझे और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है। हम सभी मिलकर राजस्थान के विकास के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे।इस मौके पर भेरूंदा प्रधान जसवंत सिंह थाटा,सुरेश मेवड़ा कैलाश सारडा,प्रधान प्रतिनिधि मदन राम गोरा,अशोक तिवाडी,माधुराम चंदेलिया, सुवाराम चंदेलिया,कैलाश सारडा,पांचाराम धायल,पवन सेन, शांतिलाल सिखवाल,हस्तीदास वैष्णव,रामकिशोर चौधरी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!