Dark Mode
भाजपा के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का भाजपाईयों ने देखा सीधा प्रसारण

भाजपा के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम का भाजपाईयों ने देखा सीधा प्रसारण


टोंक। भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गये ग्राम परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ के मौके पर कृषि मंडी प्रांगण में किसानों के साथ एलईडी पर भाजपा नेताओं ने सोमवार को सीधा प्रसारण देखा। मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरनगर के शुक्रताल से हुई। उन्होने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा की ओर से देश के सभी राज्यों में यह ग्रामीण विकास यात्रा निकाली जायेगी। पीएम नरेन्द्र मोदी का सपना है कि गांव का विकास हो, इसी उद्देश्य को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने बताया कि ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम के दौरान गांवों के विकास की योजना बनाई जायेगी। उन्होने बताया कि जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम परिक्रमा यात्रा पहुँचेगी, जहां केंद्र एवं राज्य की सरकार किसानों के हितों में किए कार्यों योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, इसके अलावा पीएम-किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा आमजन के सामने रखा जाएगा, यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों व मजदूरों के लिए किए गए विकास कार्यों से भी अवगत कराया जाएगा। वहीं जल संरक्षण, ग्राम स्तर पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, घरेलू पर्यटन में वृद्धि, जैविक खेती के बारे में जागरूकता बढ़ाना, बाजरा जैसे सुपरफूड की खपत को बढ़ावा देना, ग्रामीण खेल एवं फिटनेस को बढ़ावा देना व आर्थिक रूप से वंचितों की मदद करना इस अभियान की प्राथमिकता रहेगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में किसान चौपाल आयोजित की जाएगी। किसान चौपाल में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए किसानों-मजदूरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पत्र हेतु सुझाव व उनकी आकांक्षाएं जानी जायेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनिवास गुर्जर, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, मंडल अध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी उर्फ बबलू टैंकर, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, आई टी संयोजक लोकेश गुप्ता, विनय सिंह ताखर, कमलेश यादव एवं नारायण सैन सहित किसान बंधु मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!