भाजपाईयों ने किया अलका सिंह गुर्जर का स्वागत
विकसित भारत का संकल्प राजस्थान का स्वप्न साकार होगा-अलका सिंह गुर्जर
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कहा है कि ईआरसीपी से 13 जिलों की कंठों की प्यास बुझेगी, साथ ही सिंचाई का पानी उपलब्ध होगा तथा विकसित भारत का संकल्प राजस्थान का स्वप्न साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह धरातल पर प्रोजेक्ट आया है। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने मंगलवार को जयपुर से चौथ माता बरवाड़ा जाते समय बमोर रोड़ टोंक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अलका सिंह गुर्जर ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि ईआरसीपी के लिए काम वसुन्धरा राजे की सरकार में शुरू हुआ था, लेकिन समय कम होने के कारण यह पूरा नही हो सका। गुर्जर ने कहा कि वहीं पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के कारण राज्य में कांग्रेस की सरकार आ जाने से यह प्रोजेक्ट आगे नही बढ़ सका। कांग्रेस के पांच साल के शासन में कांग्रेस की सरकार निरन्तर या तो कुर्सी की लड़ाई या राजनीति में व्यस्त रही। उन्होंने कहा कि मुफ्त की रेवडिय़ां बांटकर कांग्रेस सरकार ने समझा जनता को बगला लेगें, जिन चीजों की जरूरत थीए उसके बारे में कांग्रेस ने कभी सोचा ही नही। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि पहली बार भाजपा की डबल इंजन की सरकार आई, जिसने सिर्फ पचास दिनों में ही अपने चुनावी संकल्प पत्र को पूरा करने की दिशा में काम शुरू किया, जिसमें ईआरसीपी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ईडी में रेड हुई है, इनकी आलमारियां पैसा व सोना उगल रही है। आज योग ने अन्तर्राष्ट्रीय रूप से पहचान बनाई है, इतना ही नही यूएनओ ने योग को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है और आज के युग में जब मोबाईल का युग है, बच्चे शारीरिक क्षम से दूर होते जा रहे है। अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव में 25 की 25 सीटें जातेंगे, हमारा प्रत्याशी कमल का फूल होगा। इस अवसर पर लोकसभा मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, जिला आईटी संयोजक लोकेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिला संयोजक अंजली गुप्ता, एडवोकेट जोधराज गुर्जर, मुकेश गुर्जर, मोहर सिंह गुर्जर, कचनार गुर्जर पूर्व मंत्री, मोहन पूर्व सरपंच सूथड़ा, विष्णु खण्डेलवाल एवं भारतीय किसान संघ संभाग अध्यक्ष पोखरमल जाट आदि मौजूद थे।