विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का भाजपाईयों ने किया स्वागत
झुंझुनू। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के झूझूनू प्रवास के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी एवं नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। जानकारी देते हुऎ पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल ने बताया कि एक कार्यक्रम में शामिल होने झुझुनूँ प्रवास पर आये विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का झूझूनू बॉर्डर पर जिला अध्यक्ष बनवारी लाल सैनी की अगुवाई में तथा सर्किट हाउस में नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम निरंजन पुरोहित, नगर मंडल उपाध्यक्ष ललित जोशी, विकास पुरोहित, जगदीश गोस्वामी, नवल स्वामी महेश जिनगर, अरुण कस्वा, राजेंद्र जोशी साहित भाजपा पदाधिकारियों ने पुष्प माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत अभीनंदन किया।