Dark Mode
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष आसिफ अहमद का हुआ स्वागत

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष आसिफ अहमद का हुआ स्वागत

छीपाबड़ौद- बारां. नवनियुक्त भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष आसिफ अहमद का किया भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आपको बता दें कि सनातन धर्म संस्थान के कार्यकर्ताओं ने आसिफ अहमद का विधायक आवास पर व ढोलम चौराहे पर एवं अनेक स्थानों पर नवनियुक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष आसिफ खान का राजस्थान शिक्षक संघ कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सनातन धर्म संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विनोद वैष्णव एवं नंदलाल जी केसरी नेतृत्व में स्वागत किया व भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मजीद मलिक कमांडो का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में तोलाराम मीणा आखाखेड़ी संगठन मंत्री भा.ज.पा., पीयूष जैन, हरि शंकर धाकड़, शिवनारायण नामदेव, जगदीश शर्मा पेंशनर अध्यापक आदि मौजूद रहे। वही मंडल अध्यक्ष ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मकसूद अली का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!