Dark Mode
संसद में सीढ़ियों से गिरे भाजपा सांसद प्रताप सारंगी, राहुल गांधी पर लगा आरोप

संसद में सीढ़ियों से गिरे भाजपा सांसद प्रताप सारंगी, राहुल गांधी पर लगा आरोप

सांसद और भाजपा के प्रताप चंद्र सारंगी को घायल करने के आरोप पर राहुल गांधी ने क्या कहा हैं। गुरुवार को संसद सत्र शुरू होते ही भाजपा ने राहुल गांधी पर अपने एक सांसद को घायल करने का आरोप लगाया। इस आरोप को लोकसभा में विपक्ष के नेता ने खारिज कर दिया और कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद परिसर में प्रवेश करने से रोका। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, "यह आपके कैमरे में हो सकता है। मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, भाजपा सांसद मुझे रोकने, धक्का देने और धमकाने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए यह हुआ...हां, ऐसा हुआ (मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया गया)। लेकिन धक्का-मुक्की से हम प्रभावित नहीं होते। लेकिन यह प्रवेश द्वार है और हमें अंदर जाने का अधिकार है। भाजपा सांसद हमें अंदर जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे...मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर हमला कर रहे हैं और अंबेडकर जी की स्मृति का अपमान कर रहे हैं।"

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!