Dark Mode
भाजपा के पदाधिकारियों ने की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक विचार मंथन किया

भाजपा के पदाधिकारियों ने की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक विचार मंथन किया

ब्यावर.  भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात का आज अपने आगामी कार्यक्रमों हेतु जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा की अध्यक्षता में मैराथन बैठकों का दौर रहा। आज सुबह से ही भाजपा के पदाधिकारियों ने भाजपा कार्यालय में कई स्तर की बैठक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक विचार मंथन किया। भाजपा के आगामी दिनों में 20 अप्रैल को संभाग बैठक एवम 25 अप्रैल को विशाल जन आक्रोश सभा आयोजित हो रही है जिसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी और अन्य वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। आज प्रातः भाजपा की जिला समन्वय समिति की बैठक जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा की अध्यक्षता में आहूत की गई जिसमें सांसद भागीरथ चौधरी, जिला प्रभारी कन्हैयालाल चौधरी, प्रदेश मंत्री वंदना नोगिया, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरिता गेना, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफ़ेसर बी०पी० सारस्वत, नवीन शर्मा, शिवराज चौधरी, जिले के महामंत्री जीतमल प्रजापत, पवन जैन रायचंद बागड़ी उपस्थित थे। भाजपा के जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने समन्वय समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर दी। भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात की जिला बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व वंदे मातरम के साथ हुआ। जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने आज जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों की आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी मंडल अध्यक्षों अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय करे । जिला बैठक में आगामी महाघेराव महाआक्रोश कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम के लिए व्यापक चर्चा की गई भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भूतड़ा ने आरोप लगाया प्रदेश के कांग्रेस राज सा ढे 4 साल के शासनकाल में कानून व्यवस्था समाप्त हो गई है। पूरे राज्य में संगठित गिरोह सक्रिय है। प्रदेश में रोजाना संगठित गिरोह द्वारा आमजनों को गोली मारी जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पूरे भारत में दलित एवं महिला अत्याचारों मैं राजस्थान नंबर एक पर, प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। लेकिन अशोक गहलोत केवल अपनी सरकार को बचाने में और झूठे लुभावने वादे बांटने में लगे हुए हैं। भूतड़ा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस की सरकार ने साढ़े 4 साल के शासन काल में प्रदेश को 20 साल पीछे धकेल दिया है। कांग्रेस राज में राजस्थान की अर्थव्यवस्था आर्थिक आपातकाल की ओर बढ़ रही है। आगामी चुनाव में जीतने की दृष्टि से अशोक गहलोत जिस प्रकार की योजनाएं बनाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं यह योजनाएं धरातल पर संभव नहीं होगी। कांग्रेस द्वारा आमजन को गुमराह किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा पार्टी कि कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर अशोक गहलोत के इन झूठे वादे, कारनामों की पोल खोलने व आमजन को इस बारे में सावधान करना होगा। सांसद श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि आगामी 25 अप्रैल को प्रदेश सरकार की विफलताओं के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर महा आक्रोश व महा प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार की ईट से ईट बजा देगा। अजमेर देहात जिला प्रभारी कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि कहा कि गहलोत सरकार के झूठे, खोखले व लुभाने वादे कर जनता को ठग कर आई थी किंतु एक वादा पूरा नही किया फिर गुमराह करने पर तुली है।
पुष्कर विधायक सुरेशसिंह ने भी सम्बोधित किया।
आज हुई बैठक में कार्यकर्ताओं के मध्य संगठन के कार्यों को और अधिक श्रेष्ठ करने हेतुजिले के कार्यकर्ताओं में कार्य का विभाजन किया गया। उपरोक्त कार्यविभाजन मंडल स्तर तक किया जाएगा। पार्टी के वार्षिक 6 कार्यक्रमों हेतु भी जिला स्तर पर भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। साथ मोर्चों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए। भाजपा जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आगामी 100वे मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर अधिकाधिक संख्या में देखने एवम आमजन को प्रेरित करने की योजना पर भी विचार विमर्श मंथन किया गया। आज बैठक मैं बूथ सशक्तिकरण पर जिला महामंत्री पवन जैन ने भी संबोधित किया। आज आयोजित इस बैठक में विर्भद्रसिंह राठोड़, वीरेंद्र सिंह कानावत, भेरू लाल गुर्जर, सूरजकरण मेघवंशी, शक्ति सिंह रावत, सत्यनारायण चौधरी, सुदर्शन इंदौरिया, अनीता बेरवा, महेंद्र सिंह मझेवला, करणसिंह रावत, राजेंद्र महावर, प्रेमराज जाट, आशीष सांड, नरेंद्र चूड़ावत, अर्जुन सिंह रावत, मुकेश कंवर राठौड़, भंवरलाल बुला, अशोक सिंह रावत, अर्जुन नलिया, चेतन गोयर, यश मीणा, यज्ञेश शर्मा व कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!