Dark Mode
केसरपुरा में भाजपा 'मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम' का आयोजन

केसरपुरा में भाजपा 'मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम' का आयोजन

मांगलियावास. भवानीखेड़ा मंडल के शक्ति केंद्र केसरपुरा में विस्तारक के नाते संगठन कार्य करने पहुंचे श्रीपाल वर्मा के केसरपुरा शक्ति केंद्र पर देहात उपाध्यक्ष शक्ति सिंह रावत की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक से पूर्व महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। बैठक में शक्ति केंद्र केसरपुरा के 4 बुथो के बुथ अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में विस्तारक श्रीपाल ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम के तहत बुथ कार्य समिति, पन्ना प्रमुख समेत प्रत्येक कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर नमो ऐप डाउनलोड कराया गया। सरल एप मिस्ड कॉल के माध्यम से लिंक डाउनलोड कर बुथ कार्यकर्ताओं को सरल विधि की जानकारी दी। और बताया कि केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाएं अंतोदय का मूल मंत्र, सशक्त किसान समृद्ध भारत, सशक्त बनती भारत की अमृत पीढ़ी है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की 9 वर्ष की जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पत्रक के माध्यम से पहुंचाने का दायित्व कार्यकर्ता करेगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में 2024 मे बहुमत से भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता  पार्टी के संगठनात्मक कार्य में जुड़ जाए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शक्ति सिंह रावत देहात उपाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है।  9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के साथ पार्टी सबका साथ, सबका विकास की पद्धति पर कार्य कर रही है। इसी सरकार ने कश्मीर में धारा 370, धारा 35a, तीन तलाक के ऐतिहासिक निर्णय लिये। जिससे देश सक्षम और शक्तिशाली बन रहा है। कार्यक्रम को महेश मेहरा मंडल अध्यक्ष नसीराबाद शहर, हीरा सिंह रावत मंडल अध्यक्ष भवानीखेड़ा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के  नसीराबाद शहर मंडल के  ओम सिंह , महामंत्री शिव रील , ललित सिंह बूथ अध्यक्ष, नाहरसिंह बुथ अध्यक्ष, भागचंद सिंह, मदनलाल, शौकीन सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, महेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, गुमान सिंह, दयाल चंद, छगनलाल, अनिल सैन, मिट्ठू सिंह, चांद सिंह समेत पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!