भाजपा का नारी शक्ति वंदन की कार्यशाला का आयोजन
भाजपा राजीविका व स्वयं सहायता समूह की महिलाओ का करेगी सम्मान,
दौसा - दौसा के गुप्तेश्वर रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन में सोमवार को भाजपा का नारी शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, भाजपा दौसा जिला अध्यक्ष दौसा प्रभु दयाल शर्मा रहे। कार्यशाला में नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन की कार्यशाला को संबोधित किया मंचासीन भाजपा प्रदेश मंत्री मोतीलाल मीणा ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य यह कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आम जनता तक पहुंचे। गरीब, पिछड़े ,दलित व हर तबके की जरूरतमंद महिलाओ तक यह योजना पहुंचे और इसके तहत हम स्वयं सहायता समूह की महिलाो का अहम रोल है। जो सरकार की जनकल्याणकारी योजना हर क्षेत्र में रहने वाली गरीब महिलाओ को लाभ दिलाने के लिए राजीविका व स्वयं सहायता समूह की महिलाओ का भाजपा बड़े स्तर पर सम्मान करने का रहे है। उस ही को लेकर ये कार्यशला का आयोजन किया जा रहा है। उनको प्रक्षिशण दिया जायेगा की वह इस क्षेत्र में और बढ़िया काम कर केंद्र की योजनाओ को आम जान तक पहुचाये। भाजपा की महिलाओं का अभिनंदन किया जाएगा ताकि उन्हें और संबल मिले और केंद्र सरकार की योजना आम जनता पहुंचे। इसी को उद्देश्य को लेकर आज नारी शक्ति वंदन महिला कार्यशाला का आयोजित किया जा रहा है। कार्यशाला को भाजपा जिलाध्यक्ष डा पीडी शर्मा ने भी सम्भोधित किया।