Dark Mode
भाजपा ने एडीएम कार्यालय के बाहर चस्पा किया मांगों का ज्ञापन

भाजपा ने एडीएम कार्यालय के बाहर चस्पा किया मांगों का ज्ञापन

टोंक । भारतीय जनता पार्टी  द्वारा टोंक विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराणा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम शुक्रवार को ज्ञापन देने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, जहां पहुंचे, जहां जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल एवं अति. जिला कलेक्टर शिवचरण मीणा की अनुपस्थिति के कारण ज्ञापन की प्रति को एडीएम कार्यालय के बाहर चस्पा किया गया। मीडिया प्रभारी कमलेश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं टोंक विद्यायक सचिन पायलट की अंतकलह के कारण साढ़े 4 साल से टोंक की जनता को राहत देने की बजाय महंगाई राहत कैंप में दिव्यांग, बुजुर्ग एवं महिलाओं को कड़ी धूप में घंटों खड़ा करके प्रताडि़त किया जा रहा है। तथा महंगाई राहत कैंप के माध्यम से कांग्रेस सरकार राजनीतिकरण कर रही है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार फ्यूल सरचार्ज के नाम पर घरेलू उपभोक्ताओं से हर  माह अवैध वसूली कर रही है। गहलोत सरकार ने घोषणा की थी कि 5 वर्ष तक बिजली की दरे नहीं बढ़ाएंगे, अब तक साढ़े साल में 6 बार से अधिक बिजली की दरों में बढ़ोतरी की है। टोंक विधानसभा क्षेत्र में की जा रही अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद किया जाए। नगर परिषद में बोर्ड की बैठक भी नहीं बुलाई जा रही है। जिसके कारण टोंक शहर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। नगर परिषद भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है तथा भाजपा पार्षदों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। वही पंचायत समिति टोंक द्वारा भी ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों को बिजली-सडक़-पानी सफाई व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाऐं नहीं मिल पा रही है। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणवासियों को नहीं दिला पा रही है। भाजपा महामहिम से मांग करती है कि टोंक विधानसभा क्षैत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण किये जाये। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर चौहान, विस्तारक विकास शर्मा, अमित नायक, नरेश बंसल, नीलिमा आमेरा, मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, राजेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बेनी प्रसाद जैन, बिना छामुनिया, रतन लाल चौधरी, मीडिया प्रभारी कमलेश यादव, मेघराज जाट, पार्षद मनीष सिसोदिया, देवराज खाटरा, गुलाब देवी, शंकर विजयवर्गीय, रविंद्र कुमावत, चौथमल जाट, चरण सिंह चौधरी, शंभू शर्मा, मुकेश सोरण, बाबूलाल दाखिया, तोसिफ , शादाब खान, पंकज पहाडिय़ा, कमलेश सैनी, महेश सैनी, गणेश हिन्दू, महावीर शर्मा एवं गोरधन आदि मौजूद थे।  

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!