भाजपाइयों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
तारानगर . तारानगर के वर्षा कंन्दोई गेस्ट हाउस में भाजपा नेता राकेश जांगिड़ के नेतृत्व में भाजपाइयों ने गुरुवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने पार्टी के ध्वज की पूजा कर झंडा वंदन किया एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया तथा प्रधानमंत्री का उद्बोधन सूना। जांगिड़ ने भाजपा के स्थापना दिवस की सबको बधाई दी और कहा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी व जगत प्रसाद नड्डा के नेतृत्व में पार्टी निरंतर विस्तार कर रही है एवं लोक कल्याण के लिए समस्त भाजपा कार्यकर्ता सेवाभाव के साथ समर्पित है। इस मौके पर सैकड़ों भाजपाई उपस्थित थे।