Dark Mode
भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा फलोदी ने जश्न मनाया

भजनलाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा फलोदी ने जश्न मनाया

फलोदी। भारतीय जनता पार्टी फलोदी शहर द्वारा भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाये जाने पर जश्न मनाया ओर शहर के मुख्य तिराहे पर पटाखे छोड़कर , सभी को मिठाई खिलाई ओर सबको बधाई दी। राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर आलाकमान द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षकों द्वारा भजमलाल शर्मा के नाम की घोषणा करते ही फलोदी में भाजपा पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ ने खुशी जताई और एक दूसरे को बधाइयां दी। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार व्यास के नेतृत्व में राजकीय जिला अस्पताल के पास मुख्य तिराहा पर भाजपाइयों ने जमकर फटाखे फोड़े ओर नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। भाजपा कि इस खुशी में अन्य लोग भी शामिल हुए और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, भजनलाल शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाए। इस खुशी में भाजपा शहर अध्यक्ष शिवकुमार व्यास, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, देहात पूर्वमण्डल अध्यक्ष नवलकिशोर शर्मा, बृजमोहन बोहरा, सुन्दरलाल बोहरा, रमणलाल बोहरा, मुरली बोहरा, मनोज पुरोहित (इंडो ), सुरेश सामरिया, जगदीश पालीवाल, राजीव देवड़ा, अमित सोनी, जगदीश मेघवाल, सौरव बोहरा आदि लोग शामिल रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!