Dark Mode
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किये लोकसभा प्रभारी नियुक्त

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किये लोकसभा प्रभारी नियुक्त

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री सी.पी. जोशी जी के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव-2024 हेतु भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा के लोकसभा प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई।
जोधपुर में ललित लकवाल, टोंक-सवाईमाधोपुर में लालाराम बैरवा विधायक, चुरू में बी.एल. नवल, उदयपुर में भजनलाल रोलन, जयपुर में रामकिशन वर्मा, जयपुर ग्रामीण में मुकेश किराड, सीकर में राकेश बीदावत को लोकसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस प्रकार एससी मोर्चा के द्वारा सभी 25 लोकसभा सीटों पर लोकसभा प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई। सभी प्रभारी व सह-प्रभारी मिलकर मोर्चा द्वारा निर्धारित विधानसभा सम्मेलन, डा. अम्बेडकर जयन्ती व हर घर सम्पर्क अभियान के तहत सभी अनुसूचित जाति के मतदाताओं से सम्पर्क कर अधिकाधिक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करवाकर राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने में अहम भूमिका निभायेगे।
इसके साथ ही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल द्वारा लोकसभा चुनाव हेतु मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का कार्य विभाजन किया गया। प्रचार अभियान व प्रवास कार्यक्रम हेतु प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग व मुकेश किराड, संगठन संरचना एवं चुनाव संबंधी नियुक्तियां हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष ललित लकवाल व सहकोषाध्यक्ष राकेश बीदावत, सामाजिक सम्पर्क अभियान हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष भजनलाल रोलन व बी.एल.नवल, सोशल मीडिया व आईटी प्रबंधन हेतु संजय चंदेल व पूजन अटल, मीडिया प्रबंधन हेतु जगदीश राजवंशी तथा प्रचार सामग्री वितरण हेतु रामावतार कुलदीप को नियुक्त किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!