Dark Mode
भाजपा संकल्प पत्र के वादे को पूरा करें - बृजेन्द्र चौधरी

भाजपा संकल्प पत्र के वादे को पूरा करें - बृजेन्द्र चौधरी

वैर. गाँव जटवलाई निवासी एवं राजस्थान किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेन्द्र चौधरी ने प्रधानमंत्री व मुख्य्मंत्री को ज्ञापन भेज कर आग्रह किया है कि अभी रबी फसलों की सिचाई का समय चल रहा है। किसानों को समय पर बिजली नहीं मिलने से उनकी फसल खराब हो रही है।
कृषि हमारे देश की रीड की हड्डी है। यह सदैव मजबूत रहनी चाहिए। राजस्थान भाजपा संकल्प पत्र के पृष्ठ न. 19 बिंदु न. 5 पर किसानों को प्रतिदिन निरंतर 8 घंटे बिजली देने का वादा किया है। इसे अविलंब समय में पूरा करना चाहिए। क्योंकि किसानों की फसल इस समय बिजली पर ही ज्यादा निर्भर है। कई जगह पर किसानों को इस हाड़ कपकपाती सर्दी में रात को बिजली दी जा रही है। इसके विरोध में किसानों ने संबधित अधिकारियो को कई बार ज्ञापन भी दिये लेकिन समस्या जस के तस बनी हुई है। इसकी खबरें आए दिन अखबारों में प्रकाशित होती रहती है। इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!