Dark Mode
भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुट जाये : दिया कुमारी

भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुट जाये : दिया कुमारी

जयपुर। रविवार को विद्याधर नगर विधानसभा में भाजपा सदस्यता अभियान- 2024 के अंतर्गत भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें अनेक क्षेत्रवासियो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यशाला में भारी संख्या में नवीन सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की। दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा आज सबसे बड़ी सदस्यों वाली पार्टी बन चुकी है और हम इस यात्रा में एक साथ निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरी मुस्तैदी से भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने में जुट जाये।

 

इस अवसर पर भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल जी मीणा, जयपुर जिला सह- प्रभारी नरेश जी बंसल, जिला संयोजक शैलेंद्र जी भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष सीकर एवं सदस्यता अभियान के विधानसभा प्रभारी विष्णु जी चेतानी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष केदारमल जी माला, आईटी संयोजक अजय विजयवर्गीय जी, सुनीता जी अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी जी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सदस्यता अभियान के संयोजक एवं सह- संयोजक पार्षद एवं प्रत्याशी, वार्ड अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!